पलामू में चोरी की वारदात CCTV में कैद, दुकान और गोदाम से सामान ले गये संदिग्ध

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पलामू के मेदिनीनगर में सत्तार सेठ चौक स्थित जूता-चप्पल और सेनेटरी दुकान में चोरी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

पलामू. मेदिनीनगर शहर के सत्तार सेठ चौक के समीप जेड क्यू टावर कॉम्प्लेक्स में गुरुवार देर रात सैनिटरी दुकान और उससे सटे गोदाम में चोरी हो गयी. इस संबंध में दुकान संचालक मोहम्मद आसिफ और जूता-चप्पल व्यवसायी मोहम्मद मुर्तुजा ने शहर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई गतिविधि

व्यवसायियों के अनुसार चोरी की पूरी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है. फुटेज में रात करीब पौने तीन बजे एक टेंपो खड़ा दिखाई देता है. इसके बाद एक संदिग्ध व्यक्ति गोदाम से जूते-चप्पल और अन्य सामान निकालकर बोरे में भरता नजर आ रहा है. इसके बाद वह सैनिटरी वर्ल्ड की दुकान में पहुंचता है और वहां से सिंक समेत अन्य सामान लेकर जाता दिखाई देता है.

व्यवसायियों के अनुसार चोरी गये सामान में जूते-चप्पल, पाइप, बेसिन, सिंक, पानी की टंकी समेत कई तरह के सैनिटरी आइटम शामिल हैं. दुकान और गोदाम में रखे सामान का मिलान किया जा रहा है. इसके बाद ही वास्तविक नुकसान का आकलन हो सकेगा.

चार-पांच अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व्यवसायियों ने वारदात में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जतायी है. उनका कहना है कि मुख्य संदिग्ध के साथ चार-पांच अन्य लोगों की मौजूदगी भी फुटेज में दिखाई दे रही है.

शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola