सड़क आधी-अधूरी, इइ को शोकॉज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डीडीसी ने किया निरीक्षण, कहा जल्द पूरा होगा सड़क का काम

विज्ञापन

हरिहरगंज. उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने शनिवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन एनएच 139 कॉलेज मोड़ से अररूआ कला, तुरी होते हुए चहका तक जानेवाली सड़क का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण के विभागीय कार्यपालक अभियंता को शोकॉज किया. मालूम हो कि ग्रामीणों द्वारा आधी-अधूरी सड़क व नाली निर्माण की शिकायत की गयी थी. उक्त सड़क का सितंबर 2022 से ही निर्माण किया जा रहा है. लेकिन सड़क अब तक आधी-अधूरी है. फिलहाल काम भी बंद है. उप विकास आयुक्त ने कहा कि सड़क का काम जल्द चालू कराया जायेगा. मौके पर छतरपुर एसडीओ हीरा कुमार, बीडीओ कुमार अरविंद बेदिया, राजीव रंजन, दिनेश मेहता सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola