हर गांव तक पहुंचेगी विकास की किरण : वित्त मंत्री

Updated:
विज्ञापन

हर गांव तक पहुंचेगी विकास की किरण : वित्त मंत्री

विज्ञापन

पाटन. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विधायक निधि से बनने वाली योजनाओं का शिलान्यास किया गया. इस क्रम में सुठा, सगुनी, हरैयाखुर्द, नावाखास समेत अन्य गांवों में आधा दर्जन से अधिक विकास योजनाओं का शुभारंभ संबंधित गांवों के गणमान्य लोगों ने किया. मौके पर कांग्रेस के युवा नेता प्रशांत किशोर ने कहा कि राज्य के वित्त सह संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रहे हैं. उनका लक्ष्य है कि विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों तक विकास की किरण पहुंचे. उन्होंने कहा कि मंत्री श्री किशोर गांवों के सर्वांगीण विकास को लेकर गंभीर हैं. सभी पंचायतों और गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ा जायेगा. विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक सड़क पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. हालांकि इसके लिए लोगों को थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है. कार्यक्रम में राजकमल तिवारी, सगुनी के पूर्व मुखिया अखिलेश पांडेय, इकबाल अंसारी, समाजसेवी अशोक सोनी, दिल दिल मोहम्मद अंसारी, रुस्तम अंसारी, राजू पासवान, आशुतोष पांडेय, कुणाल सोनी समेत कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola