बड़ी बेटी ने मुखाग्नि देकर पेश की साहस की मिसाल
शहर के पांकी रोड श्री राम पथ के देवेंद्र प्रसाद उर्फ वकील का निधन हो गया.
फोटो 29 डालपीएच- 15 मेदिनीनगर. शहर के पांकी रोड श्री राम पथ के देवेंद्र प्रसाद उर्फ वकील का निधन हो गया. शुक्रवार को हरिश्चंद्र घाट पर उनकी बड़ी बेटी प्रज्ञा कुमारी ने पिता को मुखाग्नि दी. बेटियों ने पिता को कंधा भी दिया. उसने पारंपरिक रीति-रिवाज को तोड़ते हुए यह साहसी कदम उठाया.इसे लेकर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोगों का कहना है कि प्रज्ञा कुमारी समाज में बेटियों की भूमिका और उनके साहस का अद्भुत उदाहरण पेश की है. जिन बेटियों का कन्यादान करने का सपना अधूरा रह गया, उनमें से एक ने पिता की अंतिम विदाई का कर्तव्य निभाकर अपने साहस और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया. प्रज्ञा का यह कदम समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. हालांकि देवेंद्र प्रसाद के निधन से उनके परिवार में शोक की लहर है. वह काफी समय से बीमार चल रहे थे. वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां प्रज्ञा कुमारी और विद्या कुमारी छोड़ गये हैं. इस घटना से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है.देवेंद्र प्रसाद के निधन से उनकी पत्नी, पुत्री प्रज्ञा कुमारी व विद्या कुमारी का रो रोकर बुरा हाल है. उनलोगों के समक्ष रोजीरोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. परिवार में कोई वैसा कमाउ सदस्य नही है जो उनका भरण पोषण कर सके. बताया जाता है कि देवेंद्र प्रसाद के माता व पिता का निधन पहले ही हो चुका था. इस घटना से समाज के लोग मर्माहत है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए