त्योहार को लेकर ट्रेनों में बढ़ी भीड़,यात्री परेशान

Updated:
विज्ञापन

त्योहार को लेकर ट्रेनों में बढ़ी भीड़,यात्री परेशान

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोहम्मदगंज सोननगर – गढ़वा रेलखंड के बीच होली को लेकर पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन नहीं होने से ट्रेनों में भीड़ बढ़ गयी है. पलामू जिला के प्रवासी मजदूर होली में घर आने के लिए ट्रेनों में बढ़ी भीड़ के कारण परेशानी में होते है. भीड़ के कारण परेशानी झेलकर होली मनाने घर पहुंचने लगे हैं.होली को लेकर शनिवार से ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है.भीड़ का आलम यह है की जेनरल डिब्बे में भीड़ के साथ इन दिनों सुरक्षित डिब्बों में भी भीड़ होने लगी है.रेल कर्मियों ने बताया की अभी होली में घर पहुंचने की भोड़ चल रही है.उसके बाद वापसी की भीड़ शुरू होगी.इस रूट में स्पेशल ट्रेनों का परिचालन नहीं होने से इस स्थिति का सामना पलामू जिला के प्रवासी मजदूर वर्ग कर रहे है.जिले के बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर देश के महानगरों व बड़े शहरों में काम करते है. ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ होली पर्व में होती है. यात्रियों ने कहा की अन्य रेल खंडों में स्पेशल ट्रेन संचालन की आधिकारिक घोषणा हुई. मगर इस रूट में भीड़ से निबटने के लिए कोई ख्याल नहीं किया गया है.इस रूट में कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन होता है.उसके बाद भी ट्रेनों में भीड़ का आलम बढ़ी है. रेल कर्मियो ने बताया की मोहम्मदगंज स्टेशन का रोज का टिकट का न्यूनतम बिक्री करीब एक लाख की है.इस स्टेशन से गढ़वा व पलामू जिला के सुदूरवर्ती गाव के प्रवासी मजदूर बाहर कमाते है.होली में हर साल घर परिजनों के साथ होली मनाने पहुंचते है. कई लोग पूरे परिवार के साथ ट्रेनों में यात्रा करते हैं.यात्रियों ने भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन की बात कही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola