कोयल नदी से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 05 Mar 2026 10:01 PM

विज्ञापन

कोयल नदी से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका

विज्ञापन

प्रतिनिधि, विश्रामपुर

रेहला कोयल नदी किनारे से गुरुवार को पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया है. मृतिका की पहचान रेहला खुर्द की युवती के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मेदिनीनगर एमएमसीएच भेजा दिया है. जानकारी के अनुसार होली के दिन बुधवार की शाम युवती घर से निकली थी. जब देर रात तक वह घर वापस नहीं आयी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. गुरुवार की सुबह लोगों ने उसका शव नदी किनारे देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी. परिजनों की मानें, तो गला दबाकर हत्या की गयी है. साक्ष्य छुपाने के लिये शव को नदी में फेंक दिया गया. हालांकि पुलिस हत्या की पुष्टि नहीं कर रही है. रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरूआ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की स्पष्ट पता चल पायेगा. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola