दो लाख का थाई मांगुर मछली की लूट, दो घंटे में पुलिस ने किया बरामद
दो लाख का थाई मांगुर मछली की लूट, दो घंटे में पुलिस ने किया बरामद
मेदिनीनगर. चियांकी हवाई अड्डा के पास सुबह करीब पांच बजे थाई मांगुर मछली से लदा दो पिकअप वैन को अपराधियों ने लूट लिया. इसकी सूचना भुक्तभोगी ने पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में छापामारी कर दो घंटे में लूटी गयी मांगुर मछली को पाटन के धनंजय कुमार के घर से बरामद किया, जबकि पिकअप वैन को पांकी रोड से बरामद किया. आरोपी धनंजय कुमार गुप्ता फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. व्यापारी द्वारा ओड़िसा से थाई मांगुर मछली लोड कर बिहार के औरंगाबाद के व्यापारी को उपलब्ध कराना था, लेकिन चियांकी के पास दोनों पिकअप वैन सहित लदे मांगुर मछली को लूट लिया गया. भुक्तभोगी पिकअप चालक कार्तिक नायक व मासूम शेख ने बताया कि थाई मांगुर मछली लेकर औरंगाबाद जा रहे थे. इसी दौरान मेदिनीनगर चियांकी के पास एक कार पर सवार व्यक्ति ने पिकअप को ओवरटेक कर रोक लिया. कार में पांच लोग सवार थे. कार से उतरकर पिकअप वैन को घेर लिया और मारपीट कर दोनों पिकअप लेकर फरार हो गया. पिकअप चालक ने इसकी सूचना वैन के मालिक हरिराम करण दिया.वह झारखंड के बहरागोड़ा का रहने वाले है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए