इंटेस्टाइनल ऑब्स्ट्रक्शन से पीड़ित महिला का किया गया सफल सर्जरी

Updated:
विज्ञापन

इंटेस्टाइनल ऑब्स्ट्रक्शन से पीड़ित महिला का किया गया सफल सर्जरी

विज्ञापन

विश्रामपुर. नावाडीह कला स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने आंतों में रुकावट से ग्रसित एक महिला का सफल ऑपरेशन कर उसे नया जीवन प्रदान किया है.गढ़वा जिला के मेढ़ना खुर्द के रामनाथ पासवान की पत्नी रीता देवी तेज पेट दर्द, उल्टी, पेट फूलना व मल त्याग में रुकावट जैसी जटिल समस्याओं से जूझ रही थीं.परिजनों ने उसे लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां जांच में पाया गया कि रीता देवी इंटेस्टाइनल ऑब्स्ट्रक्शन (आंतों में रुकावट) से पीड़ित हैं. जिसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उसका एक्सप्लोरेटरी लैप्रोटॉमी का ऑपरेशन किया. इस जटिल ऑपरेशन में सर्जन डॉ राहुल सिंह, डॉ अंकित कुमार, डॉ सुनील कुमार, एनेस्थेटिस्ट डॉ वशिष्ठ नारायण, डॉ विकास कुमार व डॉ नीरज कुमार मिश्रा की अहम भूमिका रही. वहीं मेदिनीनगर के रेड़मा झरना टोला निवासी लक्ष्मण भुइंया के पुत्र सचिन कुमार का दाहिने गुर्दे में पथरी (राइट रीनल स्टोन) का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अत्याधुनिक पीसीएनएल तकनीक से सफल सर्जरी कर पथरी निकाली गयी. ऑपरेशन को भी सर्जन डॉ राहुल सिंह, डॉ प्रभात कुमार मिश्रा, डा अंकित कुमार, डॉ सुनील कुमार,एनेस्थेटिस्ट डॉ वशिष्ठ नारायण, डॉ विकास कुमार व डॉ नीरज कुमार मिश्रा की टीम ने ही संयुक्त रूप से किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola