लॉक डाउन में थोड़ी छूट, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक दूध की होम डिलीवरी की मिलेगी सुविधा
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 31 Mar 2020 5:20 AM
पलामू में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉक डाउन लागू है, लॉक डाउन के वक्त उत्पन्न समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने एक और कदम उठाया है, राशन, गैस, मास्क, सैनिटाइजर के बाद अब दूध की भी होम डिलीवरी कराने में जिला प्रशासन जुट गया है
मेदिनीनगर : पलामू में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉक डाउन लागू है, लॉक डाउन के वक्त उत्पन्न समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने एक और कदम उठाया है, राशन, गैस, मास्क, सैनिटाइजर के बाद अब दूध की भी होम डिलीवरी कराने में जिला प्रशासन जुट गया है, पलामू उपायुक्त डॉ० शांतनु कुमार अग्रहरि ने बताया कि पूर्णतया तालाबंदी के दौरान लोगों को किसी आवश्यक वस्तुओं की दिक्कत न आए इसके लिए जिला प्रशासन की कोशिश है कि लोगों को उनके घर तक आवश्यक वस्तु पहुंचाया जाए, इसी क्रम में दूध की होम डिलीवरी करने वाले दुकान के संचालकों की सूची शेयर की जा रही है, जिससे पलामुवासी दूध की होम डिलीवरी ले सकते हैं,
मालूम हो लोगो को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए पलामू उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि के निर्देश पर छोटे वाहनों के निकलने पर रोक लगी हुई है, आवश्यक कार्यों के नाम पर लोग बाहर ना निकले इसको देखते हुए जिला प्रशासन आवश्यक सामग्रियों को होम डिलीवरी कराने में सक्रियताु के साथ लगा हुआ है,
जिले में दूध की होम डिलीवरी करने वाले दुकानों की विवरणी निम्नांकित है, पलामू में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ले सकते हैं इसकी सुविधा,
राहुल गुप्ता, ग्रासिम रेहला- 8210508480
आशीष गुप्ता, पड़वा मोड़- 7909056146
अखिलेश कुमार गुप्ता, चैनपुर- 9546393939
चंदन कुमार, मोहम्मदगंज- 6203492113
सतीश कुमार, सतबरवा- 9631399429
जगदम्बा कूल हट, बेलवाटिकर- 9431181180
मयंक जनरल स्टोर, जनकपुरी- 7667474209
पुनीत लठ, शिवाला रोड- 7004308994
आशीष भगत, साहित्य समाज- 9334717361
मो० आसिफ अख्तर, विष्णु मंदिर मार्केट- 7004134242
रवि गुप्ता, शाहपुर, चैनपुर- 8434175242
अभिनव सिन्हा, बैरिया- 6204752712
राजकुमार, स्टेशन रोड- 9939511108
दूध के होम डिलीवरी से संबंधित किसी भी तरीके के शिकायत के लिए लोग टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 के अलावा निम्नांकित नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत कर सकते हैं, त्वरित कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










