मेदिनीनगर में भादो अमावस्या महोत्सव शुरू: बाजे-गाजे के साथ निकली निशान शोभायात्रा, भजन-जयकारों से गूंजा शहर

Updated:
विज्ञापन

श्याम बाबा का सजा रथ | Prabhat Khabar Network

मेदिनीनगर में भादो अमावस्या महोत्सव के तहत भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। श्याम बाबा के जयकारों से गूंजा शहर, जानें आगे के कार्यक्रमों की पूरी जानकारी।

विज्ञापन

मेदिनीनगर. श्री राणी सती सेवा समिति की ओर से भादो अमावस्या महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. महोत्सव के पहले दिन रविवार को शहर में भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान मारवाड़ी समाज के महिला-पुरुषों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शहर के माली मोहल्ला स्थित निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम बाबा का दरबार सजाया गया. यहां मारवाड़ी समाज के श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निशान पूजन किया गया. श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

बाजे-गाजे के साथ निकली निशान यात्रा

दोपहर करीब ढाई बजे मंदिर परिसर से बाजे-गाजे के साथ निशान शोभायात्रा शुरू हुई. सुसज्जित वाहन पर श्री श्याम बाबा की तस्वीर सजायी गयी थी. पारंपरिक वेशभूषा में महिला-पुरुष श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए. भजन और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. शोभायात्रा शहर के बाजार क्षेत्र से होते हुए छह मुहान मुख्य मार्ग पहुंची. यहां से यात्रा रेडमा चौक स्थित श्री राणी सती मंदिर पहुंची. मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने दादी मां को निशान चढ़ाया और सुखमय जीवन की कामना की.

ये भी पढ़ें: पलामू: 17 साल देश सेवा, फिर कारगिल में शहादत - 27 साल बाद पैतृक गांव तुकबेरा में लगी शहीद प्रबोध महतो की प्रतिमा

बड़ी संख्या में समाज के लोग हुए शामिल

निशान शोभायात्रा में समिति के अध्यक्ष पीयूष तुलस्यान, सचिव गिरधारी गर्ग, कोषाध्यक्ष संदीप केजरीवाल, सौरभ सर्राफ, राजेश अग्रवाल, विकास उदयपुरी, प्रशांत सांवरिया, प्रभात उदयपुरी, पुनीत लाठ, श्याम तुलस्यान, राकेश सुरेका, अंकित तुलस्यान, मनीष भिवानीया, अमित सुरेका, हिमांशु सर्राफ, ज्ञानुभूत समेत मारवाड़ी समाज के काफी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: पाटन की साढ़े 6 किमी सड़क गड्ढे में तब्दील; PMGSY रोड पर एक फीट पानी, डूब रहे गाड़ी के पहिए

9 सितंबर को मंगल पाठ, 10 को भजन संध्या

महोत्सव के संयोजक मनोज भिवानीया ने बताया कि 9 सितंबर को दादी मां का अलौकिक शृंगार किया जायेगा. इसके साथ ही मेहंदी लगाने और मंगल पाठ का आयोजन होगा. 10 सितंबर को पूजा-अनुष्ठान के साथ भजन संध्या होगी. वहीं 11 सितंबर को पूजा-अर्चना के बाद महाआरती का आयोजन किया जायेगा.

निशान शोभायात्रा में शामिल मारवाड़ी समाज के लोग | Prabhat Khabar Network
निशान शोभायात्रा में शामिल मारवाड़ी समाज के लोग | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola