हरिहरगंज में शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की नयी कमेटी गठित, संतोष मिश्रा बने अध्यक्ष
बैठक में उपस्थित शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी व समाज के लोग | Prabhat Khabar Network
हरिहरगंज में शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की नई कमेटी का गठन हुआ। संतोष मिश्रा अध्यक्ष और संजय मिश्रा सचिव चुने गए। समाज को एकजुट करने पर चर्चा की गई।
हरिहरगंज, पलामू : खाप कटैया मिडिल स्कूल में रविवार को सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई. इसमें संगठन को मजबूत बनाने और समाज को एकजुट करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से महासभा की हरिहरगंज प्रखंड कमेटी का गठन किया गया.
आपके शहर में
कमेटी में संतोष मिश्रा को प्रखंड अध्यक्ष और संजय मिश्रा को सचिव चुना गया. वहीं अजित मिश्रा को संयुक्त सचिव, अनुज मिश्रा को उपाध्यक्ष तथा वंशीधर मिश्रा और विजय मिश्रा को संरक्षक बनाया गया.
सभी प्रखंडों में कमेटी विस्तार पर जोर
महासभा के जिला महासचिव परमिल प्रसून ने कहा कि संगठन समाज के लोगों के हित में लगातार काम कर रहा है. संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में कमेटियों का विस्तार किया जा रहा है. उन्होंने समाज के लोगों से संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.
राष्ट्रीय संस्कृत विद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव वंशीधर मिश्रा ने कहा कि समाज में संस्कृत विषय को मजबूती से स्थापित करने की जरूरत है. संस्कृत समृद्ध परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण आधार है. इसके संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है.
कई पदाधिकारी व समाज के लोग रहे मौजूद
बैठक में संगठन के जिला वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील मिश्रा, सुरेंद्र पाठक, जिला उपाध्यक्ष धनंजय मिश्रा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अरुण मिश्रा, अर्जुन मिश्रा, प्रमोद पाठक, अभिषेक मिश्रा, पंकज मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, अंबुज मिश्रा, रंजित मिश्रा, उमेश मिश्रा सहित समाज के कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए