छतरपुर में होटल-लॉजों का औचक निरीक्षण, एसडीपीओ ने जांचे सुरक्षा मानक
छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने होटलों और लॉज में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। संचालकों को सीसीटीवी और गेस्ट रजिस्टर के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
छतरपुर, पलामू : एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने सोमवार को अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न होटल और लॉजों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने होटल-लॉजों की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था की गहनता से जांच की.
निरीक्षण के दौरान होटल में ठहरने वाले लोगों के पहचान पत्र, गेस्ट रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश व निकास व्यवस्था, सुरक्षा मानकों और संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित अभिलेखों की जांच की गयी.
संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें
एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने होटल संचालकों और प्रबंधकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक अतिथि का वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से सत्यापित कर उसका उचित रिकॉर्ड रखा जाये. होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू रखने का भी निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें. होटल संचालकों को कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने के साथ निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिया गया.
प्रिंस होटल में मिले बालिग जोड़े
जांच के दौरान हरिहरगंज स्थित प्रिंस होटल में बालिग जोड़े ठहरे मिले. पुलिस ने उनसे पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया.
एसडीपीओ ने कहा कि पलामू पुलिस की ओर से अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के मद्देनजर इस तरह की जांच और निगरानी आगे भी जारी रहेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए