सतबरवा में चुप्पी छोड़ो स्वस्थ रहो कार्यक्रम का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सतबरवा में चुप्पी छोड़ो स्वस्थ रहो कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सतबरवा

आजीविका महिला संकुल स्तरीय संगठन चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं, किशोरियों में माहवारी स्वास्थ्य स्वच्छता व सुरक्षित निपटान जैसे बिंदुओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी. किशोरियों तथा महिलाओं को सम्मान गौरवपूर्ण जीवन शिक्षा सुनिश्चित करने के दिशा में चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को खुलकर संवाद के लिए प्रेरित करना है . बेहतर स्वास्थ्य के लिए झिझक छोड़कर खुलकर बात करना बेहद जरूरी है. जागरूकता और संवाद के माध्यम से ही सकारात्मक एवं स्वस्थ में बदलाव लाया जा सकता है. महिलाओं और ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर खुलकर चर्चा करनी चाहिए, ताकि समय पर समस्या की पहचान और समाधान संभव हो सके. साथ ही शपथ के द्वारा समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया. मौके पर सुनीता कुमारी, प्रीति कुमारी ,बबिता कुमारी, सोनी कुमारी, संगीता कुमारी, रेनू कुमारी, सिंधु कुमारी, गीता देवी, संगीता देवी, कलावती कुमारी, रीता कुमारी, कंचन देवी कई महिलाएं उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola