Palamu News: 30 साल की बेदाग पुलिस सेवा के बाद रिटायर हुए सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह, छतरपुर में विदाई समारोह में एसडीपीओ ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

विदाई समारोह की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

छतरपुर थाना परिसर में सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। एसडीपीओ ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

विज्ञापन

छतरपुर, पलामू : छतरपुर थाना परिसर में गुरुवार को सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया. निर्मल सिंह 31 अगस्त को पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं. समारोह में एसडीपीओ प्रशांत कुमार समेत थाना के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसडीपीओ ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में लंबे समय तक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना अपने आप में महत्वपूर्ण उपलब्धि है. निर्मल सिंह ने सेवाकाल के दौरान विभागीय जिम्मेदारियों का ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन किया. उनके अनुभव और कार्यशैली से साथी पुलिसकर्मियों को भी सीख लेने की जरूरत है.

थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने कहा कि सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने अपने 30 वर्षों की सेवा पूरी निष्ठा के साथ पूरी की है. बेदाग सेवानिवृत्त होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. थाना परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है.

पुलिस सेवा के सहयोग को बताया यादगार

मौके पर सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा के दौरान उन्हें अधिकारियों और सहकर्मियों से जो सहयोग और स्नेह मिला, उसे वह हमेशा याद रखेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola