Palamu News: जन्माष्टमी पर सतबरवा के बांके बिहारी मंदिर में सजेगा 56 भोग का दरबार, फूलों और आधुनिक लाइटों से जगमगाएगा मंदिर

Updated:
विज्ञापन

श्री राधे कृष्ण मंदिर को जन्माष्टमी को लेकर सजावट में अंतिम रूप देते कारीगर। | Prabhat Khabar Network

सतबरवा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारी की गई है। प्रभु को 56 भोग लगाए जाएंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

विज्ञापन

सतबरवा, पलामू : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सतबरवा और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा व भक्ति का माहौल है. जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं ने मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाना शुरू कर दिया है. सतबरवा पुराना बस स्टैंड स्थित श्री राधे-कृष्ण मंदिर परिसर को भी आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आधुनिक लाइट और फूलों से सज रहा मंदिर परिसर

श्री राधे-कृष्ण मंदिर परिसर को आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक लाइट और फूलों से सजाया जा रहा है. मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि पूजा-अर्चना के दौरान आने वाले भक्तों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

बांके बिहारी मंदिर के संस्थापक सदस्य पंडित राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि भगवान बांके बिहारी लाल की जन्माष्टमी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनायी जाती है. इस अवसर पर भगवान को 56 भोग अर्पित किये जाते हैं. इसमें कई तरह के देसी और विदेशी फलों को भी भोग में शामिल किया जाता है.

उपवास और विशेष पूजा-अर्चना करेंगे श्रद्धालु

पंडित राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर कई श्रद्धालु उपवास रखकर व्रत करते हैं. मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है.

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की उपासना और व्रत करने से श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति, प्रेम और समृद्धि बनी रहती है. जन्माष्टमी को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola