गिला -शिकवा भूलकर भाजपा के लिए काम करने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के हिसरा बरवाडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. प्रखंड के चार पंचायत के बूथ स्तरीय कमेटी सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए.

विज्ञापन

पाटन. प्रखंड के हिसरा बरवाडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. प्रखंड के चार पंचायत के बूथ स्तरीय कमेटी सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए. इसकी अध्यक्षता पाटन मंडल अध्यक्ष संजय सिंह व संचालन मंडल मंत्री आनंद सिंह ने किया. मौके पर जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बीडी राम का 24 अप्रैल को नामांकन होना है. जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ता को शामिल होना अनिवार्य है, क्योंकि यह नामांकन बीडी राम का नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है. देश की ताकत को बढ़ाना है, देश को विश्व गुरु बनाने है, तो इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों तीसरी बार मजबूत करना है और यह तभी संभव हो पायेगा. जब हम सब एक होकर भाजपा प्रत्याशी बीडी राम के पक्ष में मतदान करेंगे. इसलिए आपसी पुरानी कोई भी गिला शिकवा हो, तो उसे भूलकर भाजपा के लिए मतदान करना होगा. तभी भारत देश विश्व गुरु बन पायेगा. पूर्व सांसद मनोज कुमार, भाजपा नेता उदय शुक्ला, वशिष्ठ पांडेय, श्यामदेव सिंह,अशोक तिवारी, राधेश्याम मेहता, शिवकुमार राम, जितेंद्र सोनी, पशुपतिनाथ शर्मा, अर्जुन तिवारी, गुड्डू सिंह, तुलसी सिंह, भोला भुइयां, बबलू सिंह, उमा सिंह, पूनम देवी, मनु सिंह समेत अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola