मेदिनीनगर में तीन दिवसीय राणी सती महोत्सव का समापन, भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

भजन संध्या में गायिका व श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेदिनीनगर में तीन दिवसीय भादो बदी अमावस्या महोत्सव का समापन हुआ। राणी सती मंदिर में भजन संध्या और महाआरती के साथ भक्तों ने दादी मां की पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन

मेदिनीनगर. मारवाड़ी समाज की ओर से आयोजित तीन दिवसीय भादो बदी अमावस्या महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ. रेडमा चौक स्थित श्री राणी सती मंदिर में श्री राणी सती सेवा समिति की देखरेख में आयोजित महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए.

विज्ञापन

भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल

गुरुवार की शाम पूजा-अनुष्ठान के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया. धनबाद से आयी गायिका सिमरन कौर ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी. उन्होंने ‘आना दादी मां हमारे हरि कीर्तन में’ सहित कई भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्तिरस में डुबोये रखा. मारवाड़ी समाज के लोगों ने भजन संध्या का आनंद लिया.

पूजा-अर्चना के बाद महाआरती

शुक्रवार की सुबह भक्तजनों ने श्री राणी सती दादी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. शाम को महाआरती के साथ तीन दिवसीय महोत्सव का समापन हुआ.

महोत्सव को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष पीयूष तुलस्यान, संजीत केजरीवाल, महोत्सव संयोजक मनोज भिवानीया, विकास उदयपुरी, संजय केजरीवाल, प्रभात उदयपुरी, मुन्ना नेमाला, अंकित तुलस्यान, अमित सुरेका, राकेश सुरेका, आशीष हाजीपुरिया, हिमांशु सर्राफ, ललित तुलस्यान, अंकित तुलस्यान सहित श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों और मारवाड़ी समाज के लोगों की सक्रिय भूमिका रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola