109 वाहनों की जांच में 25 कारों से काली फिल्म हटाया, एक पर जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

109 वाहनों की जांच में 25 कारों से काली फिल्म हटाया, एक पर जुर्माना

विज्ञापन

हरिहरगंज. पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर एंटी क्राइम व स्पेशल ट्रैफिक चेकिंग अभियान चलाया गया. हरिहरनाथ टोल प्लाजा स्थित नेशनल हाईवे पर हरिहरगंज, पीपरा, नौडीहा बाजार थाना तथा पथरा पिकेट की संयुक्त पुलिस टीम ने सघन वाहन जांच की. अभियान के दौरान कुल 109 वाहनों की जांच की गयी. जिनमें 33 बाइक एवं 76 चारपहिया वाहन शामिल थे. जांच के क्रम में नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 चारपहिया वाहनों के काले शीशों से फिल्म हटायी गयी, जबकि बिना नंबर प्लेट के चल रही एक कार पर जुर्माना लगाया गया. अभियान का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर हेमंती बास्के, पीपरा थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा, पथरा पिकेट प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा नौडीहा बाजार थाना प्रभारी ने किया. हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार का विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. अभियान में एएसआइ अभय त्रिपाठी, शहंशाह आलम सिद्दीकी, राजेश बैठा समेत कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola