भाजपा के साथ जुड़ कर विकसित भारत के निर्माण में भूमिका निभायें: वीडी राम

Updated:
विज्ञापन

शनिवार को सदर प्रखंड क्षेत्र की रजवाडीह, जमुने और पोखराहा पंचायत में भाजपा का सदस्यता अभियान चला.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शनिवार को सदर प्रखंड क्षेत्र की रजवाडीह, जमुने और पोखराहा पंचायत में भाजपा का सदस्यता अभियान चला. सांसद बीडी राम ने सदस्यता अभियान शुरू कराया. सांसद श्री राम ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य को लेकर भाजपा काम कर रही है. संगठन को सशक्त बनाने के लिए सदस्यता अभियान चल रहा है. कार्यकर्ता गांव में जाकर लोगाें को पार्टी की नीति व सिद्धांतों से अवगत करायें व उन्हें भाजपा से जोड़ें. ताकि वे समाज और राष्ट्र के जो निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकें. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार विकसित भारत बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है. कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं, उनकी बदौलत ही संगठन मजबूत होगा और देश को तरक्की के पथ पर ले जाने में भाजपा को सहूलियत होगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने की. संचालन राजा गुप्ता ने किया. कार्यक्रम के सह प्रभारी मेदिनीनगर की प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि देश की आधी आबादी को भी अधिक से अधिक संख्या में भाजपा की सदस्यता लेनी चाहिए. पार्टी में उन्हें मान सम्मान के साथ समाज के हर क्षेत्र में कार्य करने का अवसर मिलता है. मौके पर जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, वरिष्ठ नेता रविंद्र तिवारी, उदय शुक्ला, विजय ओझा, ईश्वरी पांडेय, किशोर पांडेय, सुनील तिवारी, संटू सिंह, भोला पांडे, अरुण मिश्रा, अलख दुबे समेत दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola