पर्यावरणविद कौशल ने श्राद्धकर्म में शामिल होकर मृतकों के नाम किया पौधरोपण

Updated:
विज्ञापन

मृतकों की आत्मा की शांति के लिए उनके नाम पर थाइलैंड प्रजाति के बारहमासी आम का पौधा लगा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पर्यावरणविद् कौशल जायसवाल ने छतरपुर अनुमंडल के विभिन्न गांवों के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए. मृतकों की आत्मा की शांति के लिए उनके नाम पर थाइलैंड प्रजाति के बारहमासी आम का पौधा लगा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. श्री जायसवाल ने कहा कि श्राद्ध में केवल दान करने से नहीं, बल्कि दान किये पौधे लगाने से ही मृतक की आत्मा को शांति मिलेगी. उन्होंने कहा कि मझौली के स्वर्गीय भोला सिंह, हुटुकदाग पंचायत के सुंगरी के स्वर्गीय लखन यादव, पुरोहित जैयनाथ पाठक, स्वर्गीय राजमति कुंवर, स्वर्गीय नरेश जायसवाल के श्रद्धा कर्म में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की. कौशल ने पर्यावरण धर्म की प्रार्थना के साथ पौधरोपण कर उन्हें पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलायी. मौके पर उप मुखिया अफजाल अंसारी, सुभाष गुप्ता, सुमन जायसवाल, कुणाल जायसवाल, कुशल जायसवाल, रुचि जायसवाल, रचना, पूजा,मनोज, नवीन, अरुण, धर्मेंद्र यादव, धीरेंद्र यादव, जोगेंद्र यादव, रामजी सिंह, राजकुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, दामोदर पाठक, ओम प्रकाश पाठक, मुनिया देवी, संजय सिंह, विपिन बिहारी सिंह, सुभाष सिंह, मानदेव सिंह, छतरपुर प्रमुख उर्मिला देवी, हुलसम की मुखिया लखेश्वरी देवी, मुखिया विनोद सिंह, सत्येंद्र प्रसाद, सुचित कुमार, धर्मदेव यादव, मुंतजिर अंसारी, बाबूराम, शिवनाथ राम, अवधेश राम,विनय सिंह सहित कई लोग शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola