एक पेड़ लगाना दस पुत्र के समान है : अजय भारती

Updated:
विज्ञापन

एक पेड़ लगाना दस पुत्र के समान है : अजय भारती

विज्ञापन

हुसैनाबाद. विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कर्मियों व जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती व कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन ने संयुक्त रूप से नगर पंचायत क्षेत्र के पंडित दीनदयाल स्मृति भवन परिसर में पौधारोपण किया. इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा की पेड़ पौधे मानव के लिए ऑक्सीजन का मुख्य स्रोत है. बढ़ते वैश्विक तापमान और सूर्य की गर्मी को नियंत्रित करने में वृक्षों की भूमिका पर जोर दिया. कहा कि एक पेड़ लगाना दस पुत्र के समान है. कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन ने कहा की पेड़ पौधा हमारे जीवन का असली आधार है. नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी ने भी विश्व पर्यावरण पर प्रकाश डाला. मौके पर वार्ड पार्षद सरवरी बीबी, अभिमन्यु कुमार, राजकुमार कश्यप, अनवर आलम, शंभु कुमार, सिटी मैनेजर हिमानी बाड़ा, रविकांत पटेल, राकेश सिंह समेत कई वार्ड पार्षद और नगर पंचायत कर्मी शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola