सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के 33 छात्रों का प्लेसमेंट

Updated:
विज्ञापन

सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के 33 छात्रों का प्लेसमेंट

विज्ञापन

मेदिनीनगर. सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. इसमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल व सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया. छात्रों ने अपने तकनीकी ज्ञान, समस्या समाधान क्षमता व पेशेवर व्यवहार से कंपनी से आये लोग काफी प्रभावित हुए. प्लेसमेंट ड्राइव में जबिल सर्किट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड व फिएट इंडिया लिमिटेड शामिल हुए. जिन्होंने कुल 33 छात्रों का चयन किया. इनमें 20 छात्रों का चयन एफिल व 13 छात्रों का चयन फिएट इंडिया में हुआ है. पूरी प्लेसमेंट प्रक्रिया प्राचार्य डा एसके सिंह व ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ विनीत शेखर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों को इंटरव्यू, स्किल टेस्ट व तकनीकी मूल्यांकन के लिए उत्कृष्ट वातावरण प्रदान किया गया. जिससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ा. प्राचार्य डा एसके सिंह ने इस उपलब्धि को संस्थान की बढ़ती उद्योग-साख का परिणाम बताया. चयनित छात्रों को बधाई दी. यह सफलता न केवल वर्तमान छात्रों के लिए गौरव की बात है. बल्कि आने वाले बैचों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है. कॉलेज के सभी शिक्षकों ने चयनित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola