ePaper

गोशाला में मिला मांस का टुकड़ा, एक हिरासत में

Updated at : 18 Jun 2024 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
गोशाला में मिला मांस का टुकड़ा, एक हिरासत में

लोगों ने बहेरा साप्ताहिक हाट बाजार को बंद कराया, दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू जिले के पीपराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा बहेरा गांव के एक व्यक्ति के घर की गोशाला में मंगलवार की सुबह मांस का टुकड़ा मिलने से लोगों में आक्रोश देखा गया. लोगों ने बहेरा साप्ताहिक हाट बाजार को बंद कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. इधर, इसकी सूचना मिलने के बाद लेस्लीगंज एसडीपीओ मनोज कुमार झा, पीपराटांड़ थाना प्रभारी मुकेश सिंह, पांकी थाना प्रभारी उत्तम तिवारी सहित सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस के जवान नौडीहा बहेरा गांव पहुंचे. फ्लैग मार्च किया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. एसडीपीओ ने बताया कि गोशाला से मांस का टुकड़ा व एक गड्ढे से कुछ अवशिष्ट मिला है. मांस का टुकड़ा व अवशिष्ट किस पशु का है, इसे पशु चिकित्सक से सील कराकर जांच के लिए भेज दिया गया है. गांव में पुलिस बल तैनात है. पिपराटांड़ थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola