पशु लदा पिकअप वाहन जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना के आधार पर की कार्रवाई

विज्ञापन

हुसैनाबाद. पुलिस ने पिकअप वाहन पर लदे सात पशु को जब्त किया है. साथ ही पशु तस्कर कन्हैया यादव को गिरफ्तार किया है. वह बिहार के औरंगाबाद जिला के फेसर थाना के चतरा चौरिया गांव का रहने वाला है. हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय यादव को सूचना मिली थी कि दंगवार बस स्टैंड के पास एक पिकअप वाहन से पशुओं को बूचड़खाना ले जाया जा रहा है. उन्होंने सूचना के सत्यापन के लिए दंगवार ओपी प्रभारी सोनू गुप्ता को सूचना दी. सूचना मिलते ही दंगवार ओपी पुलिस ने उक्त स्थल पर पहुंचकर कर पिकअप वाहन के चालक से वाहन और पशुओं के बारे में कागजात की मांग की. लेकिन चालक द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. जिसके बाद पुलिस पशु समेत पिकअप वाहन को जब्त कर थाना ले आयी. साथ ही गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ पशु परिवहन नियम, पशु हत्या अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर भेज दिया. कार्रवाई में दंगवार ओपी प्रभारी के अलावा आरक्षी घनश्याम प्रसाद, रोहित कुमार सहित जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola