ePaper

पलामू में सुजीत सिन्हा गिरोह के लिए काम करते थे रंगकर्मी और जेजेएमपी उग्रवादी, 6 गिरफ्तार

Updated at : 02 Dec 2024 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
palamu crime news jharkhand

पलामू में 6 अपराधियों (पीछे काले रंग के कपड़े से चेहरा ढके) की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करतीं एसपी रीष्मा रमेशन. फोटो : प्रभात खबर

Palamu Crime News: पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. उसने सुजीत सिन्हा गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक रंगकर्मी और जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य शामिल है.

विज्ञापन

Palamu Crime News|मेदिनीनगर (पलामू), शिवेंद्र कुमार : पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. रंगकर्मी अशफाक खान और जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सक्रिय सदस्य दीपक भुईयां समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो सुजीत सिन्हा गिरोह के लिए काम करते थे. पुलिस ने क्रशर व्यापारियों को धमकी देने और फायरिंग के मामले में इन्हें गिरफ्तार किया है. इनके पास से 4 हथियार, 3 कारतूस, 3 मोटरसाइकिल और 7 स्मार्टफोन बरामद हुए हैं.

चैनपुर के सलतुआ रोड से हुई 6 लोगों की गिरफ्तारी

पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी. एसपी ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि चैनपुर थाना के सलतुआ रोड में 5-6 लोग देसी पिस्टल और कट्टा लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की.

  • सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े 6 अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार
  • रंगकर्मी अशफाक सुजीत सिन्हा के लिए लोगों को जोड़ने का काम करता था, एटीएस कर रही जांच
  • चैनपुर के दोकरा माइंस परिसर में फायरिंग की घटना की जांच के लिए बनी टीम ने की कार्रवाई

दोकरा क्रशर माइंस में रंगदारी के लिए की थी फायरिंग

पुलिस की टीम ने 3 बाइक पर सवार होकर जा रहे अशफाक खान (25), कुश कुमार यादव (21), दीपक कुमार भुईयां (30), गुलशन कुमार विश्वकर्मा (22), आसिफ खान उर्फ राजा खान (22) और वर्षीय फरहान कुरैशी उर्फ शैलू कुरैशी उर्फ छोटू (24) को पुलिस ने पकड़ लिया. एसपी ने बताया कि इन्हीं आरोपियों ने दोकरा क्रशर माइंस में रंगदारी के लिए फायरिंग की थी. इनके पास से लूटा गया एक मोबाइल बरामद हुआ है.

सुजीत सिन्हा गिरोह से लोगों को जोड़ता था रंगकर्मी अशफाक

पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि रंगकर्मी अशफाक खान सुजीत सिन्हा गिरोह से लोगों को जोड़ने का काम करता है. इसके लिए वह नये लड़कों की खोज करता था. नये लड़कों को सुजीत सिन्हा गैंग से जोड़ता था. बाद में अपराध की वारदात को अंजाम दिया जाता था. एसपी ने कहा कि एक नाटक ग्रुप से भी यह शख्स जुड़ा है. एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) मामले की जांच कर रहा है.

छोटू डोम हत्याकांड में जेल जा चुका है फरहान कुरैशी

एसपी ने बताया कि छोटू डोम हत्याकांड में फरहान कुरैशी जेल जा चुका है. सुजीत सिन्हा के गिरोह का एक व्यक्ति भी जेल में था. जेल में ही उनकी जान-पहचान हुई. जेल से निकलने के बाद वह सुजीत सिन्हा गैंग के लिए काम करने लगा. फरहान ने इस काम के लिए अशफाक खान को अपने साथ जोड़ लिया.

जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य है दीपक भुईयां

एसपी ने बताया कि दीपक भुईयां जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य है. उसने लातेहार जिले में एक केस के सिलसिले में 29 फरवरी को सरेंडर किया था. इसके बाद कुछ दिनों तक जेल में रहने के बाद बाहर आया, तो सुजीत सिन्हा गैंग से जुड़ गया. एसपी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों ने 29 नवंबर को चैनपुर थाना क्षेत्र के दोकरा गांव के क्रशर परिसर में फायरिंग करके दहशत फैलाई थी.

Also Read

पलामू में सेवानिवृत्त शिक्षक को टांगी से काट डाला, खोजी कुत्ते की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Jharkhand News: पलामू के दोकरा क्रशर माइंस में अपराधियों ने की फायरिंग, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola