अवैध देसी बंदूक के साथ एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना के आधार पर पकड़ा

विज्ञापन

चैनपुर. पलामू जिले के रामगढ़ थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर एक अवैध देसी बंदूक के साथ बेहराखांड़ गांव के माना मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के धावा गांव के बेहराखांड़ टोला में एक व्यक्ति अवैध रूप से अपने घर में हथियार रखे हुए है. इस सूचना के बाद पुलिस थाना प्रभारी के नेतृत्व में करीब 10 बजे बेहराखांड गांव में माना मुंडा के घर पहुंची. छापामारी के क्रम में माना मुंडा के मिट्टी के घर के आंगन के बगल वाले कमरे से देसी बंदूक बरामद किया. आरोपी माना मुंडा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक संतोष गिरी, चालक आरक्षित सुनील यादव, आरक्षी सुनील यादव, आरक्षी अशोक कुमार पासवान, आरक्षी शशि कुमार शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola