पांच किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार
पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर पकड़ा
पाटन. नावाजयपुर थाना क्षेत्र के टुइयां से पुलिस ने 5.15 किलो गांजा के साथ गौतम यादव को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गौतम यादव के घर में गांजे की अवैध रूप से खरीद-बिक्री की जाती है. इस सूचना पर टीम का गठन किया गया. टीम में शामिल पाटन बीडीओ अमित कुमार झा व नावाजयपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पांडेय के नेतृत्व में गौतम यादव के घर में छापामारी की गयी. इस दौरान उसके घर की छत से दो प्लास्टिक में रखा गांजा बरामद हुआ. जिसे पुलिस ने दो गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया. पुलिस का कहना है कि इसके पहले इस क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में पहले गांजा बरामद नहीं हुआ था. छापेमारी टीम में सहायक अवर निरीक्षक खेतु राम मुंडा, हवलदार देवेंद्र नाथ महतो, चालक हवलदार मो अजीम, आरक्षी संतोष राम, आरक्षी रामदास पासवान, आरक्षी राकेश कुमार, आरक्षी सुनील कुमार पाल व आरक्षी सत्येंद्र राम शामिल थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए