महिलाओं को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाना उद्देश्य : विजया शर्मा

Updated:
विज्ञापन

रोटरी सहेली केंद्र ने 30 महिला प्रशिक्षकों को दिया प्रमाण पत्र

विज्ञापन

रोटरी सहेली केंद्र ने 30 महिला प्रशिक्षकों को दिया प्रमाण पत्र

आपके शहर में

विज्ञापन

मेदिनीनगर. बुधवार को बेलवाटिका स्थित रोटरी सहेली सेंटर में प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितण किया गया. संस्था की अध्यक्ष विजया शर्मा ने सहेली सेंटर में प्रशिक्षण कोर्स पूरा कर चुकी 30 महिलाओं के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया. अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने बताया कि रोटरी सहेली संस्था महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना चाहती है. इसी उद्देश्य को लेकर महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया है. छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया.अध्यक्ष श्रीमति शर्मा ने प्रशिक्षित महिलाओं को अपने हुनर का उपयोग कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि संस्था अपने सामाजिक दायित्व का निर्वह्न कर रही है. संस्था का उद्देश्य है महिलाओं का स्किल डवलेपमेंट कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना. मौके पर रंजीता शर्मा, अरुणा भसीन, उपप्राचार्य पिंकी कुमारी, प्रशिक्षक सावित्री पाठक सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola