हुसैनाबाद: नवाह पारायण यज्ञ के लिए नयी समिति गठित, राजेंद्र पाल बने अध्यक्ष
बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
शहर के महावीर जी मंदिर परिसर में श्री श्री नवाह पारायण यज्ञ समिति की बैठक हुई। 2026 में होने वाले 46वें यज्ञ के लिए नई समिति का गठन किया गया, जिसमें राजेंद्र पाल अध्यक्ष और जितेंद्र रावत सचिव बने।
हुसैनाबाद. शहर के महावीर जी मंदिर परिसर में श्री श्री नवाह पारायण यज्ञ समिति को लेकर बैठक हुई. इसमें पूर्व समिति को भंग कर नयी समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया. वर्ष 2026 में होने वाले 46वें नवाह पारायण यज्ञ के लिए वार्ड पार्षद राजेंद्र पाल को अध्यक्ष और जितेंद्र रावत को सचिव बनाया गया.
अमित कुमार गुप्ता, अंकित कुमार, राजेश सिंह, प्रदीप कुमार कांस्यकार और चिराग पासवान को उपाध्यक्ष बनाया गया. कृष्णमुरारी अग्रवाल को सहसचिव बनाया गया. समाजसेवी उदय सोनी और पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रवण कुमार को संरक्षक बनाया गया.
सन्नी कुमार कोषाध्यक्ष तथा रवि कुमार, गोपाल सोनी, अक्षय सिंह और राजकुमार जायसवाल को व्यवस्थापक बनाया गया. अमित कश्यप, रोहित चंदेल, रवि कुमार, अर्जुन पटेल और मनीष शर्मा को चंदा प्रमुख बनाया गया. समिति सदस्यों ने कहा कि पिछले 46 वर्षों से यज्ञ का आयोजन आपसी सहयोग और समन्वय से होता आ रहा है. इस परंपरा को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए