पलामू में राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड निस्तारण: एक दिन में 81,020 मामलों का समाधान
लोक अदालत में मौजूद | Prabhat Khabar Network
पलामू में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 81,020 मामलों का निस्तारण हुआ और 62 करोड़ से अधिक की राशि सेटल की गई. जानिए पूरी खबर विस्तार से.
शिवेंद्र कुमार की रिपोर्ट
मेदिनीनगर. झालसा के दिशा-निर्देश और पलामू के पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष श्री राम शर्मा की देखरेख में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में कुल 81,020 मामलों का निस्तारण किया गया. इस दौरान 62 करोड़ 72 लाख 52 हजार 707 रुपये का सेटलमेंट हुआ.
मामलों के निस्तारण के लिए 11 पीठों का गठन
राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए 11 पीठों का गठन किया गया था. इनमें नौ पीठ सिविल कोर्ट पलामू में बनाये गये थे. पीठ संख्या 10 में हुसैनाबाद अनुमंडलीय कोर्ट से संबंधित मामलों का निस्तारण किया गया. यहां एसडीएम और अधिवक्ता रामचंद्र सिंह मामलों का निस्तारण कर रहे थे.
प्री-लिटिगेशन के 74,613 मामलों का निस्तारण
वहीं पीठ संख्या 11 में छतरपुर अनुमंडलीय न्यायालय से संबंधित मामलों का निस्तारण अनुमंडल पदाधिकारी और अधिवक्ता राकेश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन के 74,613 मामलों का निस्तारण किया गया. वहीं कोर्ट में लंबित 6,407 मामलों का भी निष्पादन किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए