नगर निकाय कर्मियों की हड़ताल एक से

Updated:
विज्ञापन

नगर निकाय कर्मियों की हड़ताल एक से

विज्ञापन

मेदिनीनगर : झारखंड लोकल बॉडीज इंपलाइज फेडरेशन की झारखंड इकाई ने दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का आयोजन किया है. तीन सूत्री मांगों को लेकर नगर निकाय कर्मियों की दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल एक सितंबर से शुरू होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

फेडरेशन के मेदिनीनगर नगर निगम इकाई के अध्यक्ष सुखदेव राम ने बताया कि इस सांकेतिक हड़ताल में नगर निगम कार्यालय व सफाई कार्य में लगे स्थायी व अस्थायी कर्मी शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि वर्षों से कार्यरत दैनिक कर्मियों की सेवा स्थायी करने निकाय में वर्षों से कार्यरत नगर प्रबंधन व अनुबंध कर्मी की सेवा स्थायी करने तथा नगर निकाय में ठेका प्रथा को समाप्त करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का उपादान, अव्यवह्त अवकाश व पेंशन का भुगतान कराने की मांग को लेकर फेडरेशन ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola