ePaper

मां ने नाबालिग की शादी बुजुर्ग से करायी

Updated at : 02 Feb 2026 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
मां ने नाबालिग की शादी बुजुर्ग से करायी

मां ने नाबालिग की शादी बुजुर्ग से करायी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाटन जिले के नावाजयपुर क्षेत्र से नाबालिग की शादी जबरन एक बुजुर्ग व्यक्ति से करा दी गयी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने उसकी शादी मेदिनीनगर में एक बुजुर्ग व्यक्ति से जबरन शादी करा दी थी. नाबालिग ने बताया कि उसकी मां ने कहा कि उसके पिता की मृत्यु हो गयी है और स्थिति खराब होने की बात कहकर बुजुर्ग से उसकी शादी करा दी. पीड़िता ने बताया कि मेदिनीनगर के चियांकी मंदिर में उसकी शादी करायी गयी, जिसके बाद वह वहीं रहने लगी. इस दौरान उसे घर से बाहर निकलने, किसी से बात करने और संपर्क रखने की अनुमति नहीं दी जाती थी. उसे लगातार घर में बंद कर रखा जाता था. नाबालिग के पिता बाहर काम करते हैं. किसी तरह पीड़िता ने फोन कर पूरे मामले की जानकारी पिता को दी. सूचना मिलते ही पिता मेदिनीनगर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गये. सोमवार को नाबालिग की तबीयत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जांच के दौरान मामले की जानकारी मिलने पर अस्पताल कर्मियों ने इसे गंभीर मानते हुए पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने नाबालिग और उसके पिता से पूछताछ की, जिसके बाद देर शाम उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया. नाबालिग के पिता ने बताया कि वह बाहर काम करता है. उसकी पहली पत्नी करीब तीन वर्ष पूर्व उसे छोड़कर चली गयी थी, जिससे उसकी एक नाबालिग बेटी है. बाद में उसने दूसरी शादी की. कुछ दिन पहले पहली पत्नी गांव लौटी और नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गयी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola