दो दिनों की लगातार बारिश से 50 फीसदी से अधिक हुई धनरोपनी, किसानों के चेहरे खिले
धान की रोपाई करती महिलाएं
प्रखंड में अच्छी बारिश ने किसानों को राहत दी है. धनरोपनी का कार्य तेज हो गया है और अब तक 50 फीसदी से अधिक रोपाई पूरी हो चुकी है. किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद है.
पाटन से राम नरेश तिवारी की रिपोर्ट
आपके शहर में
पाटन: प्रखंड में लगातार बारिश होने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आयी है. अच्छी बारिश के बाद किसानों ने धनरोपनी का कार्य तेज कर दिया है. पूरे प्रखंड में धनरोपनी का कार्य शुरू हो गया है और करीब 50 फीसदी से अधिक धनरोपनी का कार्य पूरा हो चुका है.
धनरोपनी के बाद खर-पतवार की निकवनी शुरू
जिन किसानों द्वारा धनरोपनी का कार्य पूरा कर लिया गया है, वैसे किसान अब धान की फसल में खर-पतवार की निकवनी कर रहे हैं. साथ ही यूरिया खाद का छिड़काव भी किया जा रहा है.
धान की फसल के लिए बारिश अमृत तुल्य
किसानों का कहना है कि बारिश देर से शुरू हुई है, लेकिन इधर कमोबेश बारिश हो रही है, जो धान की फसल के लिए अमृत तुल्य है. किसानों के अनुसार धान की खेती के लिए लगातार हल्की बारिश काफी उपयोगी मानी जाती है. वर्तमान में मौसम धान की फसल के लिए काफी अनुकूल साबित हो रहा है.
अच्छी बारिश से बेहतर फसल की उम्मीद
किसानों का कहना है कि भविष्य में मौसम कैसा रहेगा, इसका अनुमान नहीं है. लेकिन जिस तरह वर्तमान में बारिश हो रही है, उससे धान की फसल को काफी लाभ मिल रहा है. यदि इसी तरह बारिश होती रही, तो इस वर्ष धान की फसल बेहतर होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए