पलामू में हुई शर्मनाक घटना, गूंगी महिला के साथ गांव के युवक ने किया दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Police

पलामू में एक 26 साल की गूंगी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. महिला ने केस दर्ज कराने के लिए पुलिस को आवेदन दिया है.

विज्ञापन

पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र में एक गूंगी महिला के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया है. वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए
आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटना रविवार की बताई जा रही है. एसडीपीओ राकेश सिंह ने बताया कि पीड़िता ने गांव के ही युवक के विरुद्ध आवेदन दिया है. पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कैसे घटी घटना ?

जानकारी के अनुसार रेहला थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय गूंगी महिला मवेशी चराने गयी थी. उसे अकेला देख गांव का ही एक युवक उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.पीड़िता ने घर लौटने के बाद इसकी जानकारी इशारे में घर वालों को दी.
घटना से आक्रोशित घर वालों ने पीड़ित के बताये जाने के बाद आरोपी युवक को अपने कब्जे में लेकर जमकर धुनाई कर दी . जिसमें वह गंभीर रूप से वह घायल हो गया है. घर वालों ने अपने स्तर से उसका इलाज कराया है. इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान ने बताया कि पीड़िता ने मंगलवार को थाना पहुंचकर आवेदन दिया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Also Read: Jharkhand Crime News: जादूगोड़ा में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola