ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
शव की पहचान नहीं हो पायी है
विज्ञापन
हुसैनाबाद.
पूर्व मध्य रेलवे के जपला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना शनिवार सुबह की बतायी जाती है. इसकी सूचना मिलने पर जपला आरपीएफ ने शव को कब्जे में कर जीआरपी डालटनगंज को भेज दिया है. जपला स्टेशन के प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पास से कोई कागजात या सामान नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके. उन्होंने आशंका जतायी है कि रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में उक्त व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया होगा. जिससे उसकी मौत हुई है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन