मेयर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने बाजार क्षेत्र में किया जनसंपर्क
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन
मेयर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने बाजार क्षेत्र में किया जनसंपर्क
विज्ञापन
मेदिनीनगर. नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी रिंकू सिंह ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. इस दौरान उन्होंने सोमवार को बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवसायियों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि व्यवसायियो की सुरक्षा व बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित करना उनके एजेंडे में है. खासकर चौधराना बाजार शहर का हृदयस्थली है. इसके अस्तित्व पर आंच नही आने दिया जायेगा. चौधराना बाजार को संरक्षित, व्यवस्तित व विकसित करने की दिशा में काम करेंगी. उन्होंने कहा कि चौधराना बाजार को विकास का नया स्वरूप दिया जायेगा. व्यवसायियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी. लेकिन चौधराना बाजार के ऐतिहासिक अस्तित्व पर आंच नही आने दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति व विरासत के संरक्षण के लिए शहरवासी उन्हें अपना आशीर्वाद देकर चुनाव में जीत दिलाये. मेयर का चुनाव जीतकर वह शहर का चौतरफा विकास करेगी. जन समस्याओं का समाधान व क्षेत्र का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन