सूर्य की तरह शिक्षक भी मिटाते हैं जीवन का अंधकार : प्रमुख

Updated:
विज्ञापन

सूर्य की तरह शिक्षक भी मिटाते हैं जीवन का अंधकार : प्रमुख

विज्ञापन

नौडीहा बाजार. प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित अनुसूचित जाति बालिका आवासीय उच्च विद्यालय डुमरी के प्रधानाध्यापक अविनाश सेठ के शिक्षण कार्य से सेवानिवृत्ति होने के बाद विद्यालय परिसर में विदाई सह सामान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख रेशम कुमारी, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य सुदामा पासवान मौजूद थे. संचालन कौखोह विद्यालय के प्रध्यानाध्यपक श्रवण कुमार सिंह निराला ने किया. इस दौरान विद्यालय के बच्चियों ने विदाई गीत सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. प्रखंड प्रमुख रेशम कुमारी ने कहा कि शिक्षक और सूर्य में कोई अंतर नहीं है. जिस तरह से सूर्य के बिना रोशनी नहीं मिलता है, उसी तरह शिक्षक के बिना ज्ञान नहीं मिलता है. जिप सदस्य सुदामा पासवान ने कहा कि शिक्षक स्वयं में एक अति सम्मान जनक शब्द है. शिक्षक कभी अवकाश प्राप्त नहीं करते हैं. शिक्षक के रूप में अविनाश सेठ का कार्यकाल अविस्मरणीय रहेगा. तरीडीह पंचायत के मुखिया गौतम कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र एवं समाज निर्माण में समर्पण के प्रति के होते हैं. ज्ञान के दीप जलाकर समाज को आलोकित करते हैं. प्रधानाध्यापक अविनाश सेठ सन 2016 में इस विद्यालय में अपना योगदान दिया था, जो 28 फरवरी को अपने शिक्षण कार्य से सेवानिवृत्त हो गये. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश पाठक, सुकन सिंह, आवासीय विद्यालय अयोध्या कलुआ के प्रधानाध्यापक चंदन कुमार पांडेय कल्याण विभाग के शिक्षक बिंदेश्वरी राम ,संजय राम ,कुश कुमार तिवारी, रितेश मेहता, गुप्तेश्वर पासवान, सुकन सिंह, उमेश पासवान सहित कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola