सत्संगति व अच्छे संस्कार के बिना जीवन अधूरा : डॉ विशाल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सत्संगति व अच्छे संस्कार के बिना जीवन अधूरा : डॉ विशाल

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शहर के बैरिया टीवी टावर रोड स्थित निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को जोनल स्तरीय बाल समागम का आयोजन हुआ. संत निरंकारी मिशन के द्वारा आयोजित बाल समागम में पलामू, गढ़वा जिले के अलावा जमशेदपुर, बागबेड़ा, रांची, रामगढ़ क्षेत्र से बच्चों ने भाग लिया. भक्तजनों व श्रद्धालुओं ने सतगुरु के तसवीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने गीत, कविता, एकांकी नाटक और अपने संबोधन के माध्यम से अपने जीवन में सतगुरू के दिव्य ज्ञान व व्यावहारिक ज्ञान के आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया.

सत्संग समारोह की अध्यक्षता कर रहे मध्यप्रदेश के रतलाम से पधारे संत डॉ विशाल गनवानी जी ने भक्तजनों व श्रद्धालुओं के को आध्यात्मिक संदेश दिया. उन्होंने कहा कि मानव जीवन ईश्वर की अनुपम देन है. मानव जीवन के कल्याण के लिए श्रद्धा और विश्वास के साथ ईश्वर की भक्ति करना चाहिए. ईश्वर की प्राप्ति में ही मानव जीवन की सार्थकता है. उन्होंने कहा कि जिस तरह समाज के युवा,बड़े बुजुर्ग निरंकारी मिशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ा रहे हैं. उसी प्रकार बच्चे भी मिशन के सेवा कार्यो में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करायें. बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए उन्हें सत्संगति और अच्छे संस्कार की जरूरत है. संस्था के पलामू जिला संयोजक एके बर्मा ने बच्चों सतगुरु से बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola