पलामू में भक्तिभाव से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात गूंजे जयकारे

Updated:
विज्ञापन

सजा श्रीकृष्ण दरबार | Prabhat Khabar Network

पलामू में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान का जन्मोत्सव मनाया।

विज्ञापन

मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना व भजन-कीर्तन का आयोजन, सुदना देवी मंडप में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

आपके शहर में

विज्ञापन

मेदिनीनगर, पलामू : पलामू में भगवान श्रीकृष्ण का पावन जन्मोत्सव शुक्रवार को धार्मिक उल्लास और भक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया. जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा. मंदिरों और विभिन्न धार्मिक स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. कई स्थानों पर सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से सामूहिक पूजा-अर्चना और अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये.

लोगों ने अपने घरों में भी भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और लड्डू गोपाल की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. कई पूजा स्थलों पर झूले को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था. शुक्रवार की देर शाम से ही भजन-कीर्तन, सोहर, कथा और पूजा-अनुष्ठान का दौर शुरू हो गया.

आधी रात हुआ श्रीकृष्ण का जन्म

रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों में जयकारे गूंज उठे. श्रद्धालुओं ने ‘भये प्रकट कृपाला, दीनदयाला, कौशल्या हितकारी’ प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया. दिनभर उपवास रखने के बाद भक्तों ने भगवान के जन्म के उपरांत विशेष पूजा-अर्चना की और आरती उतारी. इसके बाद भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया.

श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया. मंदिरों में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.

मेदिनीनगर के मंदिरों में उमड़ी भीड़

जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में रेड़मा ठाकुरबाड़ी, काली मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर, गीता भवन, महावीर मंदिर, श्री श्री मंगला काली मंदिर, शिव शक्ति धाम, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था.

सुदना देवी मंडप में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. यहां शाम सात बजे से ही भजन-कीर्तन और सोहर शुरू हो गया था. पंडित दिलीप पाठक ने विधि-विधान से पूजा संपन्न करायी. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किये और सुखमय जीवन की कामना की.

मौके पर अभिमन्यु ओझा, नवल तिवारी, धनंजय सिंह, सुधीर सोनी, विनोद अग्रवाल, कालिंदा ओझा, पूर्व वार्ड पार्षद मधु ओझा, शोभा दुबे, रूपा अग्रवाल, सरोज, सुरुचि, गुड़िया सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola