PHOTOS: श्री राणी सती मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले 12 विग्रहों का नगर भ्रमण, ऐसा था नजारा

शोभायात्रा में 111 महिला पुरुष श्री श्याम निशान लेकर चल रहे थे.कई बच्चे विभिन्न देवी देवताओं के परिधान में शामिल होकर शोभायात्रा का आकर्षण बढ़ा रहे थे. फूलों से सुसज्जित रथ पर भगवान गणेश, बालाजी की प्रतिमा, दादी मां एवं उनके 12 रूपों के विग्रह को विराजमान किया गया.

मेदिनीनगर शहर के रेड़मा स्थित श्री राणी सती मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पंचदिवसीय अनुष्ठान चल रहा है. शुक्रवार को भगवान गणेश, बालाजी की प्रतिमा तथा दादी मां के विग्रह एवं उनके 12 रूपों के विग्रह का नगर भ्रमण कराया गया.

दोपहर 2:30 बजे के बाद माली मोहल्ला से शोभायात्रा निकाली गयी. श्री राणी सती सेवा समिति एवं मारवाड़ी अग्रवाल पंचायत की देखरेख में शोभायात्रा निकली. मारवाड़ी समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल थे.
Also Read: राष्ट्रीय एकता रैली में दिखा महिलाओं का शौर्य, अरुण गुप्ता ने ली झारखंड मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष पद की शपथ
शोभायात्रा में 111 महिला पुरुष श्री श्याम निशान लेकर चल रहे थे.कई बच्चे विभिन्न देवी देवताओं के परिधान में शामिल होकर शोभायात्रा का आकर्षण बढ़ा रहे थे. फूलों से सुसज्जित रथ पर भगवान गणेश, बालाजी की प्रतिमा,दादी मां एवं उनके 12 रूपों के विग्रह को विराजमान किया गया.

शोभायात्रा के दौरान कई जगहों पर मारवाड़ी समाज के लोगों ने दादी मां के विग्रह एवं भगवान गणेश बालाजी की प्रतिमा का पूजन किया. बाजे गाजे के साथ निकली शोभायात्रा में मारवाड़ी समाज के लोग भजन गाते हुए चल रहे थे.

शहर के कन्नी राम चौक,आढ़त रोड, जय भवानी संघ चौक, पंच मुहान, डाबर दवाखाना चौक, छह मुहान, महात्मा गांधी मार्ग, शहीद चौक होते हुए शोभायात्रा रेड़मा स्थित श्री राणी सती मंदिर पहुंचा. इसके बाद मंदिर में पूजा अनुष्ठान किया गया.

शोभायात्रा में मारवाड़ी समाज के दीपू सिंघानिया, सुशील लाठ, विमल उदयपुरी, प्रभात उदयपुरी, श्याम पोद्दार, सुशील तुलस्यान, सुरेश भिवानिया, मनोज तुलस्यान, आलोक सांवरिया, विकास उदयपुरी, हिमांशु, संतोष, दीपा सर्राफ, राखी मुरारका, सपना तुलस्यान, किरण सरावगी, अंजू सिंघानिया, विशाखा केजरीवाल,अनिता कामदार, वर्षा मोर, नेहा मित्तल, ज्योति पंसारी, सीमा गोयल, सुहानी हाजीपुरिया, रेणु गोयल, मेघा लाठ, निर्मला, महिमा शर्मा, मधु गर्ग, पूजा भिवानिया, महिमा शर्मा, मीना, गुड्डी पोद्दार, माया खेतान, चंदा लाठ सहित कई महिला- पुरुष शामिल थे.

शहर के रेड़मा चौक स्थित श्री राणी सती मंदिर के प्रशाल में गुरुवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया.दादी मां की पूजा अर्चना के बाद शाम 7 बजे से भजन कीर्तन शुरू हुआ. कोलकाता से पधारी गायिका स्वाति अग्रवाल ने वंदना प्रस्तुत कर भजन संध्या शुरू किया. गायिका स्वाति अग्रवाल ने दादी मां म्हारी राखियो ख्याल, लायो थारो चुनरी करो मां स्वीकार, धोए धोए अंगना में आयो म्हारी दादी जी सहित कई भजन प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया.

पूजा अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया था. रात 10 बजे तक भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ. मौके पर सुरेश भिवानिया, मनोज तुलस्यान, सुशील तुलस्यान,आलोक सांवरिया, राजेश अग्रवाल, विमल उदयपुरी, श्याम पोद्दार सहित काफी संख्या में मारवाड़ी समाज के महिला पुरुष शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




