JSSC CGL परीक्षा से पहले मेदिनीनगर के होटल से 90 लाख रुपए बरामद, बिहार के सदान समेत 2 हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर के होटल से हिरासत में लिया गया आरोपी. फोटो : प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand News: जांच करने पर बैग में प्लास्टिक से पूरी तरह सील किये हुए 500-500 के नोटों के बंडल मिले. गिनती करने पर रकम 90 लाख पायी गयी.

विज्ञापन

Jharkhand News|JSSC CGL: झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन (जेएसएससी) की ओर से आयोजित जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले पुलिस ने झारखंड के एक होटल से 90 लाख रुपए बरामद किए हैं. पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाने की पुलिस ने मुख्य बाजार स्थित होटल साईं इन के कमरा नंबर-204 से 90 लाख रुपये नगद बरामद किये हैं.

विज्ञापन

औरंगाबाद के सदन यादव समेत 2 को पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है. जिस व्यक्ति से पैसे बरामद हुए हैं, उसका नाम सदन यादव है. वह औरंगाबाद के बिजुलिया का रहनेवाला है. हिरासत में लिये गये दूसरे व्यक्ति का नाम नितिन कुमार है. पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं. बरामद राशि की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गयी है.

21 और 22 सितंबर को हो रही है जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा

जेएसएससी के तत्वावधान में 21 और 22 सितंबर को जेएसएससी सीजीएल का आयोजन किया गया है. इसको लेकर पलामू के मेदिनीनगर शहर और आसपास के इलाकों में स्थित होटलों और धर्मशालाओं की छानबीन की जा रही है. होटल साईं इन में की जा रही छानबीन के दौरान सदन यादव और नितिन कुमार के कमरे में तीन बैग मिले.

प्लास्टिक में पूरी तरह से सील 500-500 के नोटों के बंडल मिले

जांच करने पर बैग में प्लास्टिक से पूरी तरह सील किये हुए 500-500 के नोटों के बंडल मिले. गिनती करने पर रकम 90 लाख पायी गयी. पूछताछ में सदन यादव ने बताया कि वह सोने-चांदी के आभूषण का काम करता है. उसके पास से मिली रकम आभूषणों का कलेक्शन है. वह शहर में अपने सगे-संबंधियों की परीक्षा के कारण शहर में रुका हुआ है.

Also Read

Internet Down in Jharkhand: समय से 3 घंटे पहले ही बंद कर दी इंटरनेट, सुबह 5 बजे से लोग परेशान

JSSC CGL परीक्षा के दौरान झारखंड के सभी 24 जिलों में 5:30 घंटे ठप रहेगी इंटरनेट सेवा, आदेश जारी

Jharkhand Trending Video

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola