ePaper

Jharkhand Naxal News: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी, लेवी लेने पहुंचा TSPC का शंभू सिंह ऐसे हुआ अरेस्ट

Updated at : 22 Jun 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
TSPC naxalite arrested

गिरफ्तार नक्सली की जानकारी देते एसडीपीओ

Jharkhand Naxal News: उग्रवादियों के खिलाफ झारखंड की पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. छतरपुर पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सदस्य शंभू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. रविवार को छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि टीएसपीसी के जोनल कमांडर शशिकांत गंझू के दस्ते के सदस्य शंभू सिंह को छतरपुर थाना क्षेत्र के पलवा गांव के मोरचवा टोले से दबोचा गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Naxal News: छतरपुर (पलामू)-पलामू की छतरपुर पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सदस्य शंभू सिंह को गिरफ्तार किया है. रविवार को छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रतिबंध उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के जोनल कमांडर शशिकांत गंझू के दस्ते के सदस्य को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार उग्रवादी शंभू सिंह छतरपुर थाना क्षेत्र के पलवा गांव के मोरचवा टोला का रहने वाला है. उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

लेवी का पैसा लेने आया था उग्रवादी

छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव ने पत्रकारों को बताया कि नक्सली शंभू सिंह पलवा गांव से लेवी का पैसा लेने आया था. इसकी सूचना मिलने पर टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए उसे पलवा गांव से गिरफ्तार किया गया है. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के समय पुलिस अपने दैनिक अभियान में थी. सूचना मिली कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी का जोनल कमांडर शशिकांत गंझू अपने दस्ते के साथ छतरपुर थाना क्षेत्र के तुरीदाग के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से जुटा हुआ है. इसी क्रम में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें नक्सली पर्चा समेत कई दैनिक सामान जब्त किया गया था.

ये भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: सावधान! झारखंड में अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, 26 जून तक झूम कर बरसेंगे बादल

कई थानों में केस दर्ज


गिरफ्तार नक्सली शंभू सिंह के खिलाफ पलामू जिले के मनातू, नौडीहा बाजार, विश्रामपुर, रेहला,छत्तरपुर थाने में कई मामले दर्ज हैं. छापेमारी दल में थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक सुशील उरांव, सहायक अवर निरीक्षक अनिल रजक, आरक्षी तकनीकी शाखा रामनारायण विश्वकर्मा समेत कई जवान शामिल रहे.

ये भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथपुर रथ मेले में श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी, सुरक्षा के कड़े प्रबंध, प्लास्टिक बैन

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola