Jharkhand Naxal News: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, पलामू में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किया

Published by : Sameer Oraon Updated At : 28 Oct 2024 9:03 AM

विज्ञापन

Jharkhand Naxal News: पुलिस को पलामू में बड़ी सफलता मिली है. महूडंड इलाके के जंगल से नक्सलियों के हथियार बरामद किये गये. सरक्षा बलों के जवानों ने अंदेशा जताया है कि उस इलाके में और भी हथियार हो सकता है.

विज्ञापन

Jharkhand Naxal News, पलामू, सैकत चटर्जी : पलामू में चुनाव से पूर्व प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ लगातार पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही है. जिसमें उन्हें लगातार सफलता मिल रही है. इसी कड़ी में रविवार को पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है. सुरक्षा बलों के जवानों ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किये हैं. इस संबंध में पलामू एसपी रिश्मा रमेशन ने बताया कि रविवार को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महूडंड इलाके के जंगल से माओवादियों द्वारा छुपाकर रखे गए हथियार को बरामद किया गया है.

माओवादियों ने जंगल में छिपा रखा था हथियार

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पलामू पुलिस और सीआरपीएफ 93 बटालियन की एक टीम हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महूडंड इलाके में एंटी नक्सल अभियान चला रही थी. इस दौरान नासो जमालपुर के जरदेवा पहाड़ पर जमीन में गाड़कर रखे हुए हथियार बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से दोनाली बंदूक और दो जिंदा गोली भी बरामद किया है.

किसने छुपाए हथियार

पलामू पुलिस के अनुसार बरामद हथियार 15 लाख के इनामी माओवादी कमांडर नितेश यादव, 10 लाख के इनामी संजय यादव और ठेगन मियां के द्वारा छिपाया गया था. हथियार बरामदगी के मामले में पुलिस ने इनामी माओवादी कमांडर नितेश यादव, संजय गोदराम समेत कई नक्सलियों खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है.

Also Read: Jharkhand Election 2024: इंडिया गठबंधन में नहीं बन रही सहमति, सीएम हेमंत सोरेन उठाएंगे ये कदम

और भी हथियार होने की अनुमान

पुलिस ने इस इलाके में और हथियार होने का अनुमान लगाया है. इसकी वजह ये कि माओवादियों ने हथियार छुपाकर रखने का अपना पुराना तरीका बदल दिया है. पहले जहां एक ही जगह अपने सभी हथियार छुपाकर रखते थे. अब माओवादी एक जगह पर सभी हथियार नहीं छुपा रखते हैं. ताकी पुलिस के पकड़ में आने पर अधिक नुकसान न उठाना पड़े. पुलिस का कहना है कि इस इलाके में सर्च अभियान जारी रहेगा.

क्या कहती है पलामू की एसपी

पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि माओवादियों ने जमीन के अंदर हथियार को छिपाकर रखा था. विधानसभा चुनाव को देखते हुए हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महूडंड इलाके में एरिया डोमिनेशन एवं एंटी नक्सल अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस को यह सफलता मिली है. उन्होंने बताया कि बरामद हथियार काफी पुराना है. सर्च अभियान का नेतृत्व सीआरपीएफ 93 बटालियन के इंस्पेक्टर कुंदन कुमार और चंदन सिंह चौहान कर रहे थे.

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: झारखंड के बच्चे सोमवार को स्कूल में लिखेंगे अपने माता-पिता को पत्र, करेंगे ये अपील

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola