Jharkhand Crime News: पलामू में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या, अपराधियों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Updated:
विज्ञापन

बिहार के मजदूर की हैदराबाद में हत्या( सांकेतिक फोटो)

Jharkhand Crime News: पलामू में अपराधियों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी है. यह घटना उस वक्त हुई जब वे घर के बाहर सोये हुए थे.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News, चंद्रशेखर सिंह, पलामू : पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के घंघरी गांव में 68 वर्षीय बुजुर्ग राजा यादव की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गयी. घटना गुरुवार की रात 10 बजे के आसपास की बतायी जाती है. इस संबंध में मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण राजा यादव घर के बाहर सोये हुए थे. इसी दौरान अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

वारदात के समय घर के अंदर सोयी हुई थी पत्नी

मृतक राजा के सिर, चेहरा व टुडी पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है. शुक्रवार सुबह पलामू पुलिस को घटना की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि वारदात के वक्त उसकी पत्नी घर के अंदर सोयी हुई थी. पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

मृतक की पत्नी को घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं

पुलिस का कहना है कि राजा यादव की पत्नी को घटना कब और कैसे हुई इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है. उनका बेटा भी उसी गांव में घर से 300 मीटर की दूरी पर रहता है. खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. फिलहाल पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है.

Also Read: Jharkhand Crime News: जादूगोड़ा में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola