कंटेनर व ट्रक में भीषण टक्कर, एक दर्जन भैसों की मौत, एक युवक का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सतबरवा (रमेश रंजन) : पलामू जिले के सतबरवा में आज सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. इसमें करीब एक दर्जन भैसों की मौत हो गयी है. इस दौरान एक युवक का शव भी बरामद किया गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

सतबरवा (रमेश रंजन) : पलामू जिले के सतबरवा में आज सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. इसमें करीब एक दर्जन भैसों की मौत हो गयी है. इस दौरान एक युवक का शव भी बरामद किया गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया मोड़ के समीप कंटेनर और ट्रक की टक्कर हो गयी. इससे कंटेनर में रखे गये करीब एक दर्जन भैंसों की मौत हो गयी. करीब डेढ़ दर्जन भैंसों को जेसीबी के जरिए निकाला गया है. इस दौरान कंटेनर में एक युवक का शव भी मिला है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

कंटेनर व ट्रक की टक्कर में एक परिवार बाल-बाल बच गया. बताया जाता है कि ये परिवार स्कार्पियो से पलामू जिले के हुसैनाबाद से रांची जा रहा था. महेन्द्र वर्मा का परिवार इस घटना में बाल-बाल बच गया. हादसे के वक्त ये परिवार अपनी गाड़ी से क्रॉस कर रहा था, तभी ये हादसा हुआ.

Also Read: Green Ration Card: ग्रीन राशन कार्ड के हजारों आवेदन रद्द, फाइनल स्क्रूटनी के बाद जारी होगी सूची

पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चालक व खलासी घायल हैं. पुलिस ने इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

Also Read: ATM से अब 5000 से अधिक रकम की निकासी पर देना होगा चार्ज, जानिए कितना देना होगा पैसा

Posted By : Guru Swarup Mishra

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola