छात्रा को मॉडल प्रस्तुत करने के लिए सरकार देगी 10 हजार
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन
छात्रा को मॉडल प्रस्तुत करने के लिए सरकार देगी 10 हजार
विज्ञापन
मेदिनीनगर. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय केजी स्कूल की 10 वीं की छात्रा आराध्या कुमारी का चयन भारत सरकार द्वारा संचालित इंस्पायर्ड अवार्ड का ब्लॉक स्तर पर हुआ है. यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य आशीष कुमार दुबे ने दी. बताया कि छात्रा को अगले स्तर पर मॉडल प्रस्तुत करने के लिए सरकार के द्वारा 10 हजार की राशि उपलब्ध करायी जायेगी. आराध्या कुमारी ने जिस थीम का चयन किया है. वह ओल्ड एज से संबंधित है. ओल्ड एज की समस्या का समाधान करने के लिए स्टीक सेंसेस किस प्रकार से सहायक हो सकता है. कहा कि आज का आधुनिक युग, नवाचार व अन्वेषण के माध्यम से विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. गाइड शिक्षिका के रूप में अमृता सिन्हा व कंचनबाला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. विद्यालय के सभी शिक्षकों के द्वारा छात्रा को अगले स्तर पर सफल होने के लिए शुभकामना दी.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन