चैक डैम निर्माण पूरा होने से किसानों को मिलेगा लाभ: मंत्री

Updated:
विज्ञापन

चैक डैम निर्माण पूरा होने से किसानों को मिलेगा लाभ: मंत्री

विज्ञापन

प्रतिनिधि, छतरपुर राज्य के वित सह संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भदइया बांध पर 74 लाख रुपये की लागत से बनने वाला डैम का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि यह बहुत जनोपयोगी योजना है. यहां के किसानों की मांग पर करीब 10 वर्ष का विधायक कोटे की राशि से कच्चा डैम का निर्माण करवाया गया था. लेकिन अत्यधिक बारिश के कारण टूट गया था. जिसके स्थान पर अब पक्का डैम का निर्माण होगा. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा वर्ष 2019 में जहां विकास छोड़ कर गया था. उससे एक कदम भी विकास की गाड़ी आगे नहीं बढ़ी. उन्होंने कहा कि खजुरी को जपला पक्की सड़क से जोड़ना था. इस दिशा में कुछ दूर कर सड़क का निर्माण भी कराया था. लेकिन इसी बीच वे चुनाव हार गये. इसके बाद बीच के जनप्रतिनिधि द्वारा न तो डैम निर्माण कराया गया और न तो सड़क निर्माण कार्य को ही आगे बढ़ाया गया. उन्होंने कहा कि डैम निर्माण कार्य में न तो कोताही बर्दाश्त किया जायेगा और न ही गुणवत्ता के साथ समझौता किया जायेगा. उन्होंने कहा कि डैम का निर्माण हो जाने से सैकड़ों एकड़ भूमि सिंचित होगा. जिसका लाभ किसानों मिलेगा. उन्होंने कहा कि खजुरी गांव को जपला से बहुत जल्द जोड़ दिया जायेगा. उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर कहा कि खजुरी से पुलिस पिकेट नहीं हटेगा. मौके पर सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी पांडेय, अरुण सिंह, रमेश सिंह उर्फ भोला सिंह, राजकमल तिवारी, खजुरी पंचायत के मुखिया हरेंद्र सिंह, अशोक सोनी, नरेश यादव, उपेंद्र यादव, राजू पासवान समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola