सामाजिक व आर्थिक बदलाव के लिए शिक्षा जरूरी : सुधा

Updated:
विज्ञापन

आनंद मार्ग स्कूल का वार्षिक उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

आनंद मार्ग स्कूल का वार्षिक उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन फोटो 2 डालपीएच 17 सतबरवा. प्रखंड क्षेत्र के आनंद मार्ग आवासीय उच्च विद्यालय पोंची का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष गिरवर प्रसाद राम, विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सिन्हा, स्कूल के डायरेक्टर राम लखन सिंह ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम के पूर्व राजा मेदिनी राय के प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा गुरु वंदना किया गया.जिप सदस्य सुधा कुमारी ने कहा कि सामाजिक तथा आर्थिक परिवर्तन के लिए शिक्षा जरूरी है शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन पशु के समान है. उन्होंने कहा कि आनंद मार्ग स्कूल पिछले दो दशक से अधिक दिनों से चल रहा है जहां शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार भी सिखाया जाता है. मुखिया गिरवर प्रसाद राम ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ संस्कार का होना जरूरी है.े संस्कार से ही हमें औरों से अलग होने का पहचान दिलाता है. राम लखन सिंह ने कहा कि आनंद मार्ग स्कूल में कम शुल्क में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है. विद्यालय में वर्तमान शिक्षा पद्धति को ध्यान में रखते हुए बच्चों को शिक्षा दी जा रही है. विद्यालय में बच्चों को आने जाने के लिए वहां तथा आवासीय बच्चों को छात्रावास की व्यवस्था है. इस क्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, नाटक, भाषण प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी, तथा पेंटिंग का प्रदर्शन किया गया इस मौके पर ड्रग्स विभाग के प्रमंडलीय अमरेश कुमार, शिक्षक मनोज कुमार सिंह, सतीश सिंह ,हरिहर ठाकुर समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola