बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने वाले गोताखोर सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के कोयल व सोन के नदी के तटीय इलाके से बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने व सुरक्षित बाहर निकालने वाले भजनिया गाव के स्थानीय छह गोताखोरों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर दूसरे की जान बचाते है भजनिया के गोताखोर

आपके शहर में

विज्ञापन

फोटो 27 डालपीएच 35

मोहम्मदगंज. प्रखंड के कोयल व सोन के नदी के तटीय इलाके से बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने व सुरक्षित बाहर निकालने वाले भजनिया गाव के स्थानीय छह गोताखोरों को सम्मानित किया गया. इसमें प्रह्लाद चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, कमलेश चौधरी, सोनू कुमार, ओम प्रकाश चौधरी,धनंजय चौधरी का नाम शामिल है. इन्हें थाना परिसर में सम्मानित किया गया. सभी को संयुक्त रूप से थाना प्रभारी नारायण सोरेन, सीओ रणवीर कुमार,भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा जवान उपेंद्र कुमार ने नगद व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. थाना प्रभारी ने रोड सेफ्टी के दौरान दुर्घटना में घायल लोगों को सबसे पहले अस्पताल पहुंचानेवाले लोगों को भी पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया. सभी गोताखोर के सहयोग व एकजुटाता से बाढ़ में फंसे अब तक दर्जनों लोगो की जान बचायी गयी है. सबसे बड़ी बात है की स्थानीय सभी गोताखोर बाढ़ में फंसे लोगों को जान बचाने का बकायदा प्रक्षिक्षण कहीं से नही लिया है.उसके बाद भी ये जान बचाने की कला में पूरी तरह माहिर है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola