दीदी किचेन व दालभात केंद्र से मिल रहा जरूरतमंदों को भोजन

Updated:
विज्ञापन

कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर जारी लॉकडाउन के दौरान राहगीरों, गरीब व असहायों के लिए दालभात केंद्र व दीदी किचेन सहारा बना है. पलामू के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने बताया कि लॉक डाउन लागू होने के बाद जिले में जरूरत के अनुसार मुख्यमंत्री दीदी किचेन, मुख्यमंत्री दलभात केंद्र एवं सामुदायिक किचेन खोला गया.

विज्ञापन

मेदिनीनगर : कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर जारी लॉकडाउन के दौरान राहगीरों, गरीब व असहायों के लिए दालभात केंद्र व दीदी किचेन सहारा बना है. पलामू के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने बताया कि लॉक डाउन लागू होने के बाद जिले में जरूरत के अनुसार मुख्यमंत्री दीदी किचेन, मुख्यमंत्री दलभात केंद्र एवं सामुदायिक किचेन खोला गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके माध्यम से राह चलनेवाले लोगों एवं गांवों में रहने वाले गरीब-असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. सखी मंडल के सहयोग से पलामू जिले में 350 मुख्यमंत्री दीदी किचेन संचालित हो रहा है, जो पंचायत में जरूरत के अनुसार संचालित हो रहा है. वही जिले में 89 दाल-भात केंद्र का संचालन किया जा रहा है. इस केंद्र पर स्वच्छता एवं भोजन की पौष्टिकता व गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जा रहा है. भोजन करनेवालों को सोशल डिस्टैंसिंग का अनुपालन कराया जाता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola